हिंदी महाविद्यालय गीत
⚘हिंदी महाविद्यालय गीत⚘
🦚 🦢🦚
दक्षिण भूमि पर दमक रहा---
थामे ज्ञान पताका---
भाग्यनगर की भाग्यरेखा
हिंदी का आलय,
हर भाषा का संगम
यह महाविद्यालय
हिंदी महाविद्यालय
भाग्यनगर की भाग्यरेखा--
विशाल भव्य भवन है इसका
हृदय रखता विशाल,
विद्या बुद्धि तेज बल का
देता आधार
त्याग तप की पुण्य भूमि-2
शारदा का मंदिर
गर्व हमें है इस मंदिर पर
यही पावन उद्यान,
प्रतिभा पुष्प खिला है इस पर,
खिला पुष्प विश्वास
भाग्यनगर की भाग्यरेखा--
प्रगति पथ पर बढें सभी
संस्कारों से निर्मित
दया उदारता धैर्य प्रेम के
मनकों से सुशोभित
श्रम कौशल की शिक्षा पाकर
भविष्य हो प्रकाशित,
लेकर शुभ लक्ष्य
संकल्प यही
बढ रहा संस्थान
भाग्यनगर की भाग्यरेखा--
हर शिला गाती यश इसका-2
गाती गाथा स्वर्णिम,
ज्ञान दीप जलाया इसने
तम अज्ञान भगाया
सत्य राह दिखाई इसने-2
ज्योतिर्मय पथ किया हमारा
भारत भाल की बनकर आभा ,
भासित रहेगा नाम सदा
दक्षिण भूमि पर दमक रहा
थामे ज्ञान पताssका
भाग्यनगर की भाग्यरेखा--