संक्रमण जाल
'कोरोना'👾 के जाल में फंसा
हमारा जीवन--
चार दीवारी में रहेगा
तो क्या पाएंगे ?
जीवन शेष नहीं रहेगा
तो साथ में क्या ले जायेंगे?
सभी चाहते हैं शीघ्र
संक्रमण जाल कटे---
चलिए फिर से जुड़ने के लिए
दूरी बनाएँ 😷 🚶♀️🚶♂️
हाथ जोड अभिवादन करें 🙏
दूर संचार से📞हाल जानें
झरोखो से 🏠
मुस्कुराहटें बांटे 😊
विचलित जन को
धैर्य दिलाएँ 😌
टूटे मन हैं जो
ढाढ़स उन्हें बंधायें
नेक काम में हाथ बटायें 👨⚕️
चिंतन करें मनन करें 🧘♀️
राष्ट्र और विश्व के लिये
शुभ की कामना करें 🙋♀️🌾
सुरभि