संकल्प
संकल्प
---------
दूरी पर हैं
पर हम दूर नहीं
याद हमें ये रखना है
🇮🇳 हम स्वस्थ, स्वस्थ सभी
ध्यान हमें ये रखना है ।
मन से होकर एक
संकट को हराना है
देश की शक्ति बन
Covid 19 का अंत
हमें करना है।
आइये आप हम -
'जनता कर्फ्यू' की
नवधारणा को पूरा करें
भीड से दूर
रचनात्मक काम को
आयाम दें।
आज समय है
जन हित में रात दिन जुटे
स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा
हर वर्ग के प्रति
कृतज्ञता कर प्रकट
सम्मान हम उन्हें दें।
चलिये-
दिल की बात'
'जुबां पर लायें'
दिन 22-3-2020
समय संध्या पाँच
नमन में सिर झुका🙏
धन्यवाद सभी का करते हैं
जन सेनानियों के
स्वास्थ्य की कामना
हम भारतवासी करते हैं।
🙏📢🔔🇮🇳 👏🕳
डॉ सुरभि